पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने साफ कहा है कि बिहार में दो वर्षों के अंदर सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता को इस तरह ठीक कर दिया जाएगा, जिससे अधिकारियों और विधायकों के बच्चे उसमें पढ़ेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अगले दो वर्ष में ये तय कीजिए। अगले दो वर्ष में मंत्री और विधायक से लेकर जो जिला के पदाधिकारी होते हैं। सबका बेटा उस स्कूल में एडमिशन लेने लगेगा। तब मैं मानूंगा कि वो शिक्षा का केंद्र बदल गया है। क्योंकि उस स्कूल में हम नीट की भी पढ़ाई कराएंगे। जेई की भी पढ़ाई कराएंगे।
लाइव टीचर की होगी व्यवस्था- सीएम
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उसके अलावा लाइव टीचर की भी व्यवस्था करेंगे। यदि रात के 11 बजे कोई बच्चा अपने घर में मैथेमेटिक्स के सवाल में फंस जाए। उसकी व्यवस्था की चिंता कौन करेगा। गरीब का बच्चा यदि सक्षम होता, तो वो अच्छे स्कूल में होगा। कॉन्वेंनट में होगा। बोर्डिंग स्कूल में होता। इसलिए हम लोगों ने तय किया है कि विद्यालय परीक्षा समिति ऐसा व्यवस्था करेगा। तय भी किया है कि इसको 15 अगस्त तक लागू कीजिए। 15 अगस्त से लागू होगा और बिहार के गरीब बच्चे रात के 11 बजे टीचर खोजेंगे, तो उनके मोबाइल और उनके लैपटॉप पर हम टीचर मुहैया कराने का काम करेंगे।
सीएम सम्राट चौधरी का दावा
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पूर्ण रूप से मैं आश्वस्त करता हूं। यहां हम जितना मदरसा पर ध्यान देते हैं। उससे कम ध्यान हम किसी भी कीमत पर संस्कृत पर नहीं देंगे। इतना जरूर बताना चाहते हैं। इसलिए पूरी व्यवस्था हम आबादी के हिसाब से करते हैं। आपने कहा कि किशनगंज जिले में बड़ी आबादी है। वहां उर्दू स्कूल भी खुलने चाहिए। लेकिन पूर्ण रूप से राष्ट्रवाद और राष्ट्र के प्रति पूरी तरह भावना जिसका रहेगा। उसके साथ ही भारत चलेगा।
स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार का दावा किया है। उन्होंने कहा कि इसलिए बिहार सरकार पूरी तरह आश्वस्त करती है कि भारत के संत परंपरा को। और संत रविदास जी के दिखाए रास्ते को उसके जीवन में जिस तरह कठिनाई देखने को मिला। बिहार में पूरी तरह जातिवाद को खत्म करते हुए। बिहार के लोग आगे बढ़कर बिहार की की समृद्धि की चिंता करें। ध्यान रहे कि सम्राट चौधरी के कार्यकाल में कई मॉडल स्कूल बनाए जा रहे हैं और स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।