चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले की कुमारडुंगी थाना पुलिस ने महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या करने के मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 33 वर्षीय आरोपी पुड़वा सिंकू उर्फ चोके खंडखोरी गांव के मटकमसाई टोला का रहने वाला है। 1 जून 2026 को खंडखोरी गांव निवासी देवेंद्र गोप की पत्नी शुरू गोप की हत्या की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। 
इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा जगन्नाथपुर एसडीपीओ रफाएल मुर्मू के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम में झींकपानी इंस्पेक्टर बासुदेव मुण्डा, पुलिस अवर निरीक्षक मिलन करमाली और सशस्त्र बल शामिल था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू भी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि पूर्व के आपसी विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया। ‌
रिपोर्ट: राहुल शर्मा