• India
ranchi news, jharkhand police, police firing, scorpio attack, crime news, kachahari chowk, transgender assault, late night incident, law and order, rims hospita, samacharplus, samachar plus, samachar plus Jharkhand, samacharplus bihar, samachar plus live, sumeet roy, sumeet roy samacharplus, ranchi, ranchi news, ranchi samachar, Jharkhand, Jharkhand updates , Jharkhand news, Jharkhand khabar, समाचार प्लस, समाचार प्लस झारखंड, समाचार प्लस लाइव, रांची, रांची न्यूज़, रांची खबर, रांची समाचार, रांची अपडेट, झारखण्ड, झारखंड खबर, झारखंड न्यूज़, झारखंड समाचार, sumeet roy ranchi, Jharkhand crime, crime news, Jharkhand murder, Jharkhand sports, Jharkhand politics, samacharplus Jharkhand, samachar plus ranchi, samacharplus ranchi, samachar plus editor, samacharplus news, samacharplus updates, samacharplus news, samachar plus bihar, हेमंत सोरेन, कलपना सोरेन, कल्पना सोरेन, हेमंत सोरेन झारखंड, हेमंत सोरेन खबर, हेमंत सोरेन लाइव, झारखंड, bihar, bihar news, bihar crime, bihar updates, bihar latest news, bihar murder, बिहार, बिहार समाचार, बिहार खबर, बिहार की खबर, बिहार न्यूज़, पटना, पटना की खबर, बिहार चुनाव, बिहार इलेक्शन, तेजश्वी यादव, नितीश कुमार, तेज प्रताप यादव, लालू प्रसाद यादव, लालू यादव, पटना क्राइम, पटना की खबर, पटना में हत्या, patna news, patna updates, patna video, patna latest news, nitish kumar, tejashwi yadav, prashant kishor, tej pratap, lalu yadav, lalu Prasad yadav   | झारखंड
झारखंड

रांची में पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश, 9 राउंड फायरिंग, एक आरोपी घायल

रांची के कचहरी चौक पर देर रात बड़ा हंगामा, पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश के बाद 9 राउंड फायरिंग। फायरिंग में एक आरोपी घायल, स्कॉर्पियो जब्त, जांच जारी।

रांची। राजधानी रांची में सोमवार देर रात कचहरी चौक के पास हालात उस वक्त बेकाबू हो गए, जब पुलिस टीम पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश की गई। इस दौरान पुलिस को आत्मरक्षा में 9 राउंड फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें एक आरोपी युवक गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, ट्रांसजेंडर समुदाय के एक सदस्य के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस घटना में एक ट्रांसजेंडर का पैर टूट गया था। पुलिस हस्तक्षेप कर ही रही थी कि विवाद में शामिल आरोपितों ने अचानक हालात और बिगाड़ दिए।

पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, इस्तियाख और गुलफाम नामक दो युवक स्कॉर्पियो कार से मौके पर मौजूद थे। आरोप है कि इन दोनों ने पहले एक आम युवक को कार से रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। इसके बाद उसे सड़क पर छोड़ने के बजाय कार में डालकर पूरी रात शहर में घुमाया गया।

जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपितों ने गाड़ी रोकने के बजाय तेज रफ्तार में भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान कोतवाली डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

आत्मरक्षा में पुलिस फायरिंग

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मजबूरन फायरिंग करनी पड़ी। कुल 9 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें स्कॉर्पियो के टायर को निशाना बनाया गया। फायरिंग के दौरान इस्तियाख नामक युवक को गोली लग गई।

घायल आरोपी को तुरंत रिम्स (RIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है।

आरोपितों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से कचहरी चौक और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

रांची में हुई इस वारदात ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

You can share this post!

Comments

Leave Comments