• India
samacharplus, samachar plus, samachar plus Jharkhand, samacharplus bihar, samachar plus live, sumeet roy, sumeet roy samacharplus, ranchi, ranchi news, ranchi samachar, Jharkhand, Jharkhand updates , Jharkhand news, Jharkhand khabar, समाचार प्लस, समाचार प्लस झारखंड, समाचार प्लस लाइव, रांची, रांची न्यूज़, रांची खबर, रांची समाचार, रांची अपडेट, झारखण्ड, झारखंड खबर, झारखंड न्यूज़, झारखंड समाचार, sumeet roy ranchi, Jharkhand crime, crime news, Jharkhand murder, Jharkhand sports, Jharkhand politics, samacharplus Jharkhand, samachar plus ranchi, samacharplus ranchi, samachar plus editor, samacharplus news, samacharplus updates, samacharplus news, samachar plus bihar, हेमंत सोरेन, कलपना सोरेन, कल्पना सोरेन, हेमंत सोरेन झारखंड, हेमंत सोरेन खबर, हेमंत सोरेन लाइव, झारखंड, bihar, bihar news, bihar crime, bihar updates, bihar latest news, bihar murder, बिहार, बिहार समाचार, बिहार खबर, बिहार की खबर, बिहार न्यूज़, पटना, पटना की खबर, बिहार चुनाव, बिहार इलेक्शन, तेजश्वी यादव, नितीश कुमार, तेज प्रताप यादव, लालू प्रसाद यादव, लालू यादव, पटना क्राइम, पटना की खबर, पटना में हत्या, patna news, patna updates, patna video, patna latest news, nitish kumar, tejashwi yadav, prashant kishor, tej pratap, lalu yadav, lalu Prasad yadav  , दुमका न्यूज़, झारखंड अपराध, मां बेटी हत्या, दुष्कर्म हत्या मामला, इंस्पेक्टर ऑफिस दुमका, क्राइम न्यूज़, Dumka Crime News, Jharkhand News, Police Investigation, Breaking News | झारखंड
झारखंड

झारखंड में दिल दहला देने वाली वारदात, इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे मिली मां-बेटी की खून से लथपथ लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

दुमका नगर थाना क्षेत्र में इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे मां और 6 साल की बेटी की खून से लथपथ लाशें मिलीं। पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, CCTV खंगाले जा रहे हैं। जांच जारी।

दुमका। झारखंड के दुमका जिले में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह चौक के पास स्थित सदर आरक्षी निरीक्षक कार्यालय के बंद पड़े कार्यालय के पीछे बरामदे से पुलिस ने एक महिला और उसकी छह वर्षीय बेटी का शव बरामद किया है। दोनों शव खून से लथपथ अवस्था में मिले हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह मॉर्निंग वॉक से लौट रहे कुछ लोगों ने जब बरामदे में महिला और बच्ची के शव देखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों के नाक और मुंह से खून निकल रहा था, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है।

महिला की पहचान अब तक नहीं

पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब 30 वर्षीय महिला पिछले कुछ दिनों से उसी इलाके में भटकती हुई देखी जाती थी। कई लोगों ने बताया कि वह भीख मांगकर जीवन यापन करती थी और कभी-कभी उसके साथ एक दिव्यांग व्यक्ति भी देखा जाता था। महिला और बच्ची हमेशा साथ रहती थीं, जिससे दोनों के मां-बेटी होने की पुष्टि होती है। हालांकि अब तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

सुनसान जगह पर मिली लाशें, साजिश की आशंका

सूचना मिलते ही सदर एडीपीओ विजय महतो और नगर थाना प्रभारी जगन्नाथ धान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि जिस स्थान पर शव मिले हैं, वह रहने लायक नहीं है। इससे आशंका जताई जा रही है कि महिला और बच्ची को किसी बहाने से वहां लाया गया और फिर वारदात को अंजाम दिया गया।

CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना की कड़ी जोड़ी जा सके। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है, लेकिन मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही महिला की पहचान और आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे दुमका शहर को झकझोर कर रख दिया है और लोगों में भय व आक्रोश का माहौल है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments